महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली
चामोर्शी तालुका के चपराळा मे स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रशांतधाम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित पारंपरिक यात्रा का शुभारंभ समारोह…..
पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती रूपाली संजय पंदिलवार, पुलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे और श्री संजयभाऊ पंदिलवार, अमोलभाऊ पंदिलवार की उपस्थिति में बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह विधि-विधान से पूजा, घटस्थापना और मंत्रोच्चार के साथ यात्रा की शुरुआत की गई।
इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दर्शन का लाभ लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और धार्मिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक आयोजनों की व्यवस्था की गई है।
यात्रा के कारण गांव में उत्साह का माहौल है और व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से भारी भीड़ उमड़ रही है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालू सुरक्षा के लिये प्रशासन स्तर पर जिलाधिकारी और SP महोदय श्री निलोउत्पल दिशा- निर्देश और SDPO श्री अजय कोकाटे के मार्गदर्शन मे सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा अगले छह दिनों तक जारी रहेगी और इसमें हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की गई है। आष्टी पोलीस निरीक्षक श्री विशाल काळे के निगारांनी मे बच्चे- बुढे और महिलांये किसी के साथ अप्रिय घटना ना हो इसलिये पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए निरंतर पोलीस प्रशासन द्वारा दिन- रात पेट्रोलिंग शुरु है l हैं,साथ ही अभयारण्य के अधिकारीयो द्वारा जिम्मेदारी निभा रहे है साथ ही चिकित्सा उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम तैनात है। भाविक लोगो के लिये हर सुविधा का इंतजाम किया है l जिससे लोग भक्तीभाव से दर्शन के लिये आ रहे है l
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..

More Stories
तारबंदी योजना से सुरक्षित हुई फसल, किसानों की आय में हुआ इजाफा*
*डॉ.भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन-देश विदेश के विख्यात विधिवेत्ता हुए सम्मिलित*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली महाकाली मंदिर मार्ग पर प्रशासन द्वारा अनदेखी रोड पर लगे ब्रेकर पर बिना रंग पट्टे के वजह से बढ रहे सडक दुर्घटना के प्रमाण…..