महाराष्ट्र राज्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का प्रतिपादन: राज्य में नई पद्धति से होगी नौकर भर्ती….
मुबंई राज्य में नई पद्धति से जल्द ही नौकर भर्ती प्रक्रिया लागू की जाएगी, जिसके तहत 70 हजार से अधिक पदों पर चरणों में भर्ती की जाएगी। यह प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इसमें महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के लगभग 20 हजार पद और आयोग की कक्षा के बाहर के पदों का समावेश होगा। भर्ती प्रक्रिया चलाते समय आवश्यक कौशल, सेवा प्रवेश, पात्रता और काम के स्वरूप के अनुसार निर्णय लेने के निर्देश फडणवीस ने दिए।
प्रमुख बिंदु:
सेवा प्रवेश नियमों में सुधार: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सहयाद्री अतिथि गृह में सेवा प्रवेश नियमावली के सुधार के संदर्भ में बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल के साथ प्रशासन के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित थे।
प्रशासनिक सुधार: राज्य प्रशासन के महत्वपूर्ण विभागों में सर्वांगीण प्रशासन सुधार तेजी से लागू किए जाएं।
पारदर्शिता को प्राथमिकता: मानव संसाधन प्रबंधन और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
आधुनिक मॉडल: राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया ‘मानव संसाधन प्रबंधन मॉडल’ सर्वाधिक प्रशंसनीय रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में हुई मुख्यमंत्रियों की परिषद में इस मॉडल की सराहना की गई थी। मोदी जी ने अन्य राज्यों को भी इस सुधार मॉडल को स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे महाराष्ट्र का प्रशासन सुधार क्षेत्र में देश के लिए मार्गदर्शक साबित हो रहा है।
डिजिटल वेरिफिकेशन: भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक कागजी कार्रवाई, लंबी कतारों और देरी को टालने के लिए ऑनलाइन और डिजिटल वेरिफिकेशन मॉडल विकसित करने पर फडणवीस ने जोर दिया है।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
आज महाशिवरात्रि के शुभ एवं पावन अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा के नींदड़ मोड़, हरमाड़ा स्थित रविदास कॉलोनी में आयोजित शिव परिवार एवं बाबा रामदेव जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
चामोर्शी तालुका के चपराळा मे स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रशांतधाम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित पारंपरिक यात्रा का शुभारंभ समारोह…..
महाराष्ट्र राज्य जिला “गढ़चिरौली के लिए स्वतंत्र विजन तैयार करें; राष्ट्रीय औसत से आगे निकलने का लक्ष्य रखें” संयुक्त सचिव प्राजक्ता लवंगारे-वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री धनधान्य किसान योजना की समीक्षा