लोकेशन – बरुआसागर
पत्रकार – भास्कर तिवारी

बरुआ सागर। नगर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में आयोजित 10वें सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दूसरे दिन श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सिद्ध पीठ की महिमा और विवाह उत्सव की रौनक ने पूरे नगर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
सिद्ध पीठ पर उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम का आयोजन नगर की आस्था के केंद्र, प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मंदिर पर किया गया। महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के साथ-साथ विवाह सम्मेलन में आए हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप दे दिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन के साथ नव-युगलों को भी अपना स्नेह दिया।
अतिथियों ने प्रदान किए सम्मान पत्र
समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनोज यादव (माते), श्रीपत साहू और मयंक कुशवाहा (इलू)नीलकमल मिश्रा, ने नव वर-वधु को उनके सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान अतिथियों द्वारा सभी जोड़ों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस पुनीत कार्य में नगर के गढ़वाल समाज के गणमान्य नागरिक और कई स्थानीय नेता व समाजसेवी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि सिद्ध पीठ मनसल माता जैसी पवित्र जगह पर इस तरह के आयोजन से न केवल धार्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि सामाजिक भाईचारा भी बढ़ता है

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच