*महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
*शिव की बारात में खुब झूमें बाराती*
सरदारपुर – राजोद सहित आसपास क्षेत्र के भक्तों ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व एक दिन पूर्व ही मंदिरों में तोरण द्वार लाइट डेकोरेशन से मंदिरों को जगमगा दिया गया रात्रि में भजन कीर्तन का हुआ आयोजन नगर के शिव मंदिरों में सुबह से ही हवन पूजन अभिषेक का दौर चालू हुआ जो शाम तक जारी रहा, धुमालेश्वर महादेव मंदिर बस स्टैंड पर शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाई, शनिवार को मेहंदी लगाई, और रविवार को धुमधाम से शिव बारात निकली गई । बारात श्री धुमालेश्वर महादेव मंदिर से शुरू जो सदर बाजार, गुलमोहर चौक,सुतारगली से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची शिव बारात का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बारत में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत श्रद्धालु मौजूद थे।
एमपीईबी में पूर्णेश्वर महादेव मंदिर पर भी विधुत लाईटों से मंदिर को सजाया शाम आरती के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना एवं दर्शन कर भगवान की प्रसाद ग्रहण की प्रसाद में फरियाली खिचड़ी तरबूज का प्रसाद आदि प्रसाद वितरण की गई शाम को ठंडाई का वितरण किया गया, रानीखेड़ी में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक कर , पत्रकारों व ग्रामीण जन द्वारा आरती की उसके पश्चातमहाप्रसादी वितरण किया, राजोद पुलिस थाना प्रांगण में पिपलेश्वर महादेव मंदिरपर सुबह से ही दर्शन करने का तांता लगना शुरू हो गया था।
आरती के बादप्रसाद में फरियाली खिचड़ी व साबूदाने की खीर वितरण की गई बस स्टैंड श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर,बटकेश्वर महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर,रामोला मंदिर आदि देवालयों में शिव भक्तों ने दर्शन पुजन कर महाप्रसादी ग्रहण की।देश एवं गांव की सुख समृद्धि की कामना की। फोटो कैप्शन


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है