Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

श्री राम कुशवाह की रिपोर्ट

हरदा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लिनिक हरदा में बच्चो को विटामिन ए की दवा पिलाकर 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक संचालित दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होने बताया कि जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के लगभग सभी 59434 बच्चों को विटामिन ए को खुराक प्रोटोकॉल अनुसार पिलाई जाएगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में चिन्हित एनीमिक बच्चों का फालो अप भी किया जावेगा। जिले के प्रत्येक ग्राम में नियमित टीकाकरण के दौरान ए.एन.एम द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयु अनुरूप विटामिन ए घोल की खुराक पिलाई जावेगी। नियमित टीकाकरण के दिन छूटे हुऐ बच्चों को अगले दिन मॉप-अप दिवस में घर-घर जाकर अथवा आंगनवाडी केन्द्र में एकत्र कर दवा पिलाई जावेगी। शुभारंभ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे. एस. कुशवाह, संजीवनी क्लिनिक के चिकित्सा अधिकारी, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक मदन मोहन मालवीय, शहरी आशा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट