समथर
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण
समथर नगर में अमावस्या के पावन अवसर पर पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण का सराहनीय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री उमाचरण अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल, के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

श्री उमाचरण अग्रवाल ने बताया कि वे कई वर्षों से प्रत्येक अमावस्या के दिन अपने पूर्वजों की याद में जरूरतमंद लोगों को फल वितरित करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि “पूर्वजों का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, उनकी स्मृति में सेवा कार्य करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
इस अवसर पर संजू अग्रवाल, उपेन्द्र सिंह गुर्जर (व्यापार मंडल महामंत्री), अनुपम पंकज अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को श्रद्धापूर्वक फल वितरित किए गए और समाज में सेवा व संस्कार की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
झांसी से उपेन्द्र गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है