कटनी नगर निगम द्वारा आनंद उत्सव के तहत छात्र-छात्राओं में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता
कटनी : शासन के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 28 जनवरी तक पूरे प्रदेश में आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश हैं।शासन के निर्देशों के परिपालन में नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे के आदेशानुसार निगम स्कूल के ए.रविंद्रराव, साधुराम एवं के.सी.एस कन्या शाला के छात्रा-छात्राओं में कबड्डी,खो-खो,चेयर रेस,साइकिल रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर प्रीति संजीव सूरी,एमआईसी सदस्यों के साथ पहुँच आनंद उत्सव में शामिल हुई।इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा आनंद उत्सव जैसे कार्यक्रमों से नागरिकों में सामूहिकता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है,ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी से खेल भावना के साथ-साथ एकता की भावना भी विकसित होती है।इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी की उपस्थिति भी रही । कबड्डी प्रतियोगता में टीम ए.रविंद्रराव विजेता,साधुराम बना उप विजेता खेल-कूद गतिविधि के तहत ए.रविंद्रराव स्कूल एवं साधुराम उच्चतम माध्यमिक स्कूल के मध्य कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें टीम ए रविंद्रराव शाला विजेता एवं साधुराम उप विजेता रहा।छात्र-छात्राओं ने इन खेलों में प्रतिभागी बन न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि सामूहिकता का अच्छा उदाहरण भी प्रस्तुत किया। शिक्षकों में भी हुई चेयर रेस प्रतियोगिता आनंद उत्सव कार्यक्रम में 35 से 50 वर्ष के वर्ग समूह अन्तर्गत शाला की शिक्षिकाओं के मध्य भी चेयर रेस प्रतितोगिता आयोजित हुई जिसमें सभी ने हर्षोल्लास के साथ भागीदारी लेते हुए अच्छा प्रदर्शन कर मनोरंजन के साथ आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम में साधुराम प्राचार्या सुमनलता सोलंकी ,के.सी.एस प्राचार्या रूप भास्कर,ए.रविंद्र राव प्राचार्य मनोज चौधरी,शिक्षक संजय बाजपेयी,शिक्षिका शिवा मिश्रा,रीना ताम्रकार,रश्मि चतुर्वेदी,समा परवीन,प्रीति बहरा सहित अन्य स्टाफ़ की भूमिका रही।

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार