निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नगरवासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने किया आग्रह
कटनी। दीपों के महापर्व दीपावली पर नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार IAS ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है।
निगमायुक्त ने अपने संदेश में कहा है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व नगर के हर घर में, सुख -शांति और समृद्धि का संचार करे।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने नगरवासियों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि, वे दीपावली पर्व पर वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के दीयों, पूजन- सामग्री और घर की साज-सज्जा के लिए सामग्री में स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करें, ताकि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके।

More Stories
बोरवेल खनन के नाम पर फर्जी पत्रकारों की उगाही, 15–30 हजार की वसूली—पुलिस तक पहुंचीं शिकायतें
कटनी स्टेशन पर छापेमारी: स्टालों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, अवैध वेंडरों पर भी उठे सवाल
भागवत सुनने गई नाबालिग का अपहरण, फिरौती कॉल के बाद हाईवे पर छोड़ा; पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद