स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिशन चौक में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 8 बजे से
महापौर,निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने नागरिकों से कार्यक्रम स्थल पहुंचने की, की अपील
कटनी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शुक्रवार 15 अगस्त की रात्रि 8 बजे से मिशन चौक, बर्डस्ले स्कूल के पास “एक शाम आजादी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम देश को आजादी दिलाने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके अदम्य साहस को स्मरण करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने नगरवासियों से देशभक्ति के आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अमर शहीदों के बलिदान को नमन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
🗓️ तिथि –15 अगस्त 2025
⏰ समय –रात्रि 8:00 बजे से
📍 स्थान – मिशन चौक, कटनी

More Stories
बजट लागू होने से पहले ही ‘रेट बढ़ोतरी’! कटनी में सिगरेट पर 30–50 रुपये तक की वसूली के आरोप
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित
बोर्ड परीक्षा के बीच डीजे का शोर बना मुसीबत, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित – पुलिस से कार्रवाई की मांग