Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर निगम स्वामित्व की आवंटित दुकानों का बकाया किराया जमा नहीं करनें पर 19 दुकानदारों को नोटिस जारी 7 दिवस में बकाया राशि जमा नहीं करने पर होगी लीज निरस्तीकरण की कार्यवाही

ब्रेकिंग

नगर निगम स्वामित्व की आवंटित दुकानों का बकाया किराया जमा नहीं करनें पर 19 दुकानदारों को नोटिस जारी

7 दिवस में बकाया राशि जमा नहीं करने पर होगी लीज निरस्तीकरण की कार्यवाही

कटनी (20 अगस्त) – निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष के बकाया करो की वसूली हेतु निर्धारित लक्ष्य के प्रयास तेज कर दिए गए है। इन्हीं प्रयासों के तहत रेल्वे स्टेशन समीप स्थित वाणिज्यिक केन्द्र, सहित वेंकट लायब्रेरी तथा ईश्वरीपुरा वार्ड के कुल 19 दुकानों के किरायेदारों द्वारा उन्हें आवंटित दुकानों का बकाया किराया जमा नहीं करना उस समय मंहगा पड़ा जब राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक ने किरायेदारों के उक्त कृत्य को अनुबंध पत्र में वर्णित प्रावधानों के विपरीत मानते हुए 7 दिवस के अंदर बकाया किराया राशि निगम कोष में जमा करनें हेतु सूचित किया।

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक द्वारा जारी सूचना पत्र में संबंधित 19 किरायेदारों को निर्धारित समयावधि में बकाया किराया राशि जमा नहीं करने की दिशा में दुकानों में तालाबंदी तथा लीज निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए दुकानों को वापस निगम स्वामित्व में लेने की कार्यवाही प्रस्तावित किए जाने का लेख किया गया है।

इन्हे जारी हुआ नोटिस

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर पाठक द्वारा वाणिज्यिक केन्द्र के जिन 19 किरायेदारों को सूचना पत्र प्रेषित किया गया है। उनमें श्री पुरूषोत्तम गुप्ता दुकान क्रमांक 7 पर 1 लाख 45 हजार 491 रूपये किराया राशि बकाया है। इसी तरह संतोष aatmaj छेल बिहारी दुकान क्रमांक 8/2 पर 75 हजार 33 रूपये, अनिल कुमार गुप्ता आत्मज घनश्याम दुकान क्रमांक 8/1 पर 73 हजार 300, शशांक माखीजा आत्मज रमेश दुकान क्रमांक 32 पर 65 हजार 300, संतोष कुमार शुक्ला आत्मज नारायण दुकान क्रमांक 9/1 पर 46 हजार 445, श्रीमती रजनी देवी एवं मीना दुकान क्र. 25 पर 10 हजार 247, श्री रामचंद्र दुकान क्रमांक 21 पर 10 हजार 247, पलक खटवानी विकास खटवानी दुकान क्रमांक 22 पर 10 हजार 247, किरण भाटिया दुकान क्रमांक 8 पर 10 हजार 470, अभिषेक एस.के.साहनी दुकान क्रमांक 6 पर 10 हजार 486 रूपये नमन राजकुमार अग्रवाल दुकान क्रमांक 16 पर 13 हजार 940, रवि कुमार होतवानी दुकान क्रमांक 43 पर 14 हजार 302, प्रकाश हिंदूजा दुकान क्रमांक 11 पर 12 हजार 289, मनीष सिंह, राजेश दुकान क्रमांक 40 पर 14 हजार 508, रवि खटवानी दुकान क्रमांक 24 पर 14 हजार 687 रूपये बकाया है

इसी तरह वेंकट लायब्रेरी स्थित शांति देवी भैयालाल दुकान क्रमांक 25 पर 60 हजार 701, शैलेन्द्र, सुदामा विश्वकर्मा दुकान क्र. 24 पर 3 लाख 92 हजार 947, दिनेश कुमार विश्वकर्मा दुकान क्रमांक 28 पर 36 हजार 596 रूपये दुकान किराया राशि बकाया है। जबकि ईश्वरीपुरा वार्ड स्थित दुकान नंबर 3 के मनीष प्यासी पर 21 हजार 515 रूपये किराया राशि बकाया है

निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने निगम के करदाताओं से बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा कर होने वाली परेशानियों से बचने तथा नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है