केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से कटनी के पार्षदों ने की सौजन्य भेंट
कटनी – हाल ही में जबलपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने सिविल लाइंस स्थित अपने ससुराल पहुंचकर अपनी सासू माँ का हालचाल जाना और परिजनों से भेंट की। इस पारिवारिक मुलाकात के दौरान नगर निगम कटनी की पार्षद बीना संजू बनर्जी, जो उनके पारिवारिक सदस्य भी हैं, ने अपने अन्य पार्षद साथियों के साथ श्री नड्डा से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर पार्षद अवकाश जायसवाल सहित अन्य पार्षदगण भी उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट करते हुए उनका अभिनंदन किया। मंत्री श्री नड्डा ने सभी पार्षदों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह मुलाकात आपसी सौहार्द और संवाद का एक सुंदर उदाहरण रही, जिसमें जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्री के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।

More Stories
15 जिलों के अग्निवीर भर्ती रैली में 5374 युवाओं को किया गया है आमंत्रित
बोर्ड परीक्षा के बीच डीजे का शोर बना मुसीबत, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित – पुलिस से कार्रवाई की मांग
कटनी जिले में सलीमनाबाद के ग्राम लीगरी में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया बेखौफ – प्रशासन मौन