Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कार्यालय:– एडवोकेट मौसुफ बिट्टू,पार्षद / पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कटनी

💥लल्लू भैया तलैया मैटर में हाई कोर्ट का एक्शन 💥

विषय :- याचिका क्रमांक WP No/14477/2025 में दिनांक 25/08/2025 को माननीय उच्च न्यायालय की युगल पीठ द्वारा पी.आई.एल. में अनावेदकगणों को नोटिस जारी करने के पश्चात् लीगल प्रेस विज्ञप्ति सादर प्रकाशनार्थ बाबत।

याचिकाकर्ता एडवोकेट मौसूफ बिट्टू वर्तमान वरिष्ट पार्षद कटनी के द्वारा एक जनहित याचिका (पी.आई.एल.) माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में लल्लू भैया की तलेया का जीर्णोद्धार कराये जाने बाबत याचिका प्रस्तुत की गई जिसमें कि कटनी नगर बी डी अग्रवाल वार्ड स्थित लल्लू भैया की तलेया वर्तमान में बहुत ही दयनीय स्थिति में है जिसका जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण कराया जाना अति आवश्यक है जिसका कि पूर्व वर्ष 2024 में वेटलैंड समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया था परंतु आज दिनांक तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे कि तलेया की स्थिति और भी बद से बदतर होती जा रही है,तरह तरह के जानवरों का विचरण हो रहा है,गंदगी की भरमार है,अराजकता चरम पर है,अतः इस आवेदन पत्र के माध्यम से अनुरोध है कि तत्काल इस विषय में सकारात्मक कार्यवाही करने के संबंध में कटनी कलेक्टर/आयुक्त नगर निगम मोहदय को दिनांक 28/02/2025 एवं 27/02/2025 को आवेदन पत्र भी दिये गये किन्तु कार्यवाही नहीं होने पर जनहित याचिका प्रस्तुत की गई एवं मांग की गई कि लल्लू भैया की तलेया (तालाब) का जीर्णोद्धार से संबंधित ऑक्सीजन लेवल बनाये रखने फाउन्टेन की व्यवस्था करते हुए ऑक्सीजन एवं उक्त तालाब का शानदार जीड़ोंधारण किया जाये जिस पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा याचिका स्वीकार करते हुए अनावेदकगण क्रमश: म.प्र. शासन, कलेक्टर कटनी, आयुक्त कटनी, राज्य वैटलैंड प्राधिकरण एफको भोपाल एवं क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी को नोटिस जारी कर दों सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय की युगल पीठ (न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति श्री विनय सराफ) के द्वारा जनहित याचिका WP No/14477/2025 में दिनांक 25/08/2025 में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया है, उक्त प्रकरण में पैरवी स्वयं एडवोकेट मौसूफ बिट्टू द्वारा एवं की अधिवक्ता सौरभ शर्मा, विकास सांटू,अजय कुशवाहा के द्वारा की गई।
भवदीय

एड. मौसुफ बिट्टू
वरिष्ठ पार्षद/पूर्व नेता प्रतिपक्ष
याचिकाकर्ता