न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए कमल नाकरा की रिपोर्ट जिला रिपोर्टर
कलेक्टर-एसपी ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण
कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने गाटरघाट व पीरबाबा घाट सहित विभिन्न स्थलों पर बन रहे कृत्रिम विसर्जन कुंडों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सभी स्थानों पर साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेटिंग, तैराकों व होमगार्ड की तैनाती तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, एएसपी डॉ. संतोष डेहेरिया, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त निलेश दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गाटरघाट, मोहनघाट, मसुरहा घाट, माईनदी घाट, बाबाघाट, छपरवाह घाट, बिलगवां घाट, सिमरार नदी रपटा, पीरबाबा घाट, हनुमान घाट, बजरंग कॉलोनी तट, ट्रांसपोर्ट नगर तालाब, कटाये घाट और अमीरगंज तालाब सहित चलित कृत्रिम कुंड की व्यवस्था की गई है।

More Stories
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”
उमरियापान पंचायत में विकास या विनाश, 80-90 लाख के कथित घोटाले से गांव में उबाल, जांच और खाते फ्रीज करने की उठी मांग