Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रंगनाथ नगर पुलिस ने दो गुमशुदा बालिकाओं को सकुशल किया दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने दो लापता बालिकाओं को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

दिनांक 08/09/2025 को थाना रंगनाथ नगर में फरियादी सुजीत सौंधिया एवं विष्णु प्रसाद बर्मन द्वारा अपनी-अपनी नाबालिग पुत्रियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामलों की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों व सायबर सेल की सहायता से जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों बालिकाएं जिला सतना के मैहर क्षेत्र में हैं।

थाना प्रभारी नवीन नामदेव द्वारा सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत टीम को मैहर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शारदा माता मंदिर परिसर के पास से दोनों बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब किया और सकुशल परिजनों को सौंप दिया।

इस सफलता पर स्थानीय जनता एवं परिजनों द्वारा पुलिस कार्यवाही की सराहना की गई।

उल्लेखनीय भूमिका:

उपनिरीक्षक नवीन नामदेव (थाना प्रभारी)

सउनि सतीश जाटव

प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा

आरक्षक रोहित, महिला आरक्षक रूचिका

सायबर सेल आरक्षक अजय शंकर