Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया।

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया।

 

 

उन्होने कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। वे न केवल सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हैं, बल्कि सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ उसकी त्रुटियों पर आइना दिखाकर व्यवस्था को सुदृढ़ भी करते हैं। SP महोदय ने जोर देकर कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण वर्ग की समस्याओं का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

 

पत्रकारिता की बुनियादी जरूरत पत्रकारों की शारीरिक और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रित किया । उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के लिए ‘पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट’ को अविलंब लागू किया जाए ताकि वे बिना किसी भय के निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। इसके साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, सम्मान निधि और डिजिटल पत्रकारिता के लिए स्पष्ट नीति और शिक्षा में भविष्य की पत्रकारिता का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में एक बड़ा वर्ग डिजिटल मीडिया से जुड़ा है, लेकिन स्पष्ट नीति और नियमों के अभाव में ये पत्रकार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि डिजिटल पत्रकारिता के लिए भी अविलंब नियम और कानून बनाए जाएं। अंत में, उन्होंने पत्रकारों के बच्चों के भविष्य को लेकर छात्रवृत्ति योजनाओं के सरलीकरण की बात कही, ताकि उनके बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी तकनीकी अड़चन का सामना न करना पड़े। उचिती नीती से उठाए गए इन बिंदुओं ने प्रदेश भर के मीडिया कर्मियों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है। उन्होने कहा की महाराष्ट्र शासन लोगो के सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है l

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….