कटनी सब्जी मंडी में आधी रात 32 मोबाइल चोरी, कीमत करीब 5 लाख
कटनी। शहर के कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित मोबाइल दुकान में आधी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने रात करीब 2:30 बजे दुकान का शटर बीच से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 32 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
सुबह जब सफाईकर्मियों ने दुकान का टूटा शटर देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल दुकान संचालक को सूचना दी गई। दुकान मालिक गांधी हिंदुजा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को तीन अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें……
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के नेतृत्व मे यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा अनोखी पहल भूमि अधिग्रहण किसानों के हितों की रक्षा करते हुए ही होगा; कोई ज़बरदस्ती नहीं…..