कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर
कटनी। शहर के वीआईपी इलाके माने जाने वाले कलेक्टर बंगले के पीछे स्थित अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पूरे शहर का कचरा लगातार डंप किए जाने से आसपास के रहवासियों का जीवन संकट में पड़ गया है।
क्षेत्र में फैली बदबू, मक्खी-मच्छरों का बढ़ता प्रकोप और गंदगी के कारण लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित हो रहे हैं।
लोगों ने आरोप लगाया है कि अवैध प्लाटिंग के चलते इस क्षेत्र को कचरा डंपिंग का केंद्र बना दिया गया है। कचरे के ऊंचे-ऊंचे ढेरों ने पूरे इलाके को कचरा घर में तब्दील कर दिया है, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है—खासकर तब, जब यह इलाका कलेक्टर बंगले के बिल्कुल नजदीक है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कचरा डंपिंग बंद नहीं की गई और अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है। यदि समय रहते इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकता है
कटनी जिला ब्यूरो चीफ संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया

More Stories
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया