जोबी कलां में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का संदेश, चौपाल और रैली से जागरूकता अभियान तेज
कटनी। जोबी कलां में जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्राम में चौपाल एवं रैली आयोजित कर ग्रामीणों को जल बचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा अंतर्गत नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडे एवं संस्था अध्यक्ष आर एल चौधरी के सहयोग से जल संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों को 28 मार्च से 4 जून तक चलने वाले अभियान की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और वर्षा जल संचयन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात निकाली गई जागरूकता रैली में ग्रामीणों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान “जल बचाओ, जीवन बचाओ”, “जल है तो कल है” और “जल नहीं बचाओगे तो प्यासे रह जाओगे” जैसे नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
इस अभियान में गनपत कोल, शिव, माया गुप्ता सहित ग्राम के अनेक नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम ने ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।
इस तरह के प्रयास न केवल जल संकट से निपटने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रहे हैं

More Stories
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर