Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्‍त ने किया कलेक्‍टर श्री तिवारी की प्रशंसा

ब्रेकिंग

युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम

कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना

प्रदेश के रोजगार आयुक्‍त ने किया कलेक्‍टर श्री तिवारी की प्रशंसा

 

कटनी – शासकीय तौर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मामले में कटनी जिला प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रथम स्थान पर है। राज्य शासन के रोजगार आयुक्त,तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी
के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कर आकांक्षी युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में कलेक्टर द्वारा दिये गये बहुमूल्य योगदान की प्रशंसा किया है।

 

 

रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गिरीश शर्मा ने कलेक्टर श्री तिवारी को प्रेषित प्रशंसा पत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुये कहा है कि “आपके नेतृत्व में किया गया कार्य प्रशंसनीय है, भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा है।” जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले के व्यापक आयोजन के मामले में कटनी जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर है।

जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी ने बताया कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक कुल 10 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 2 हजार 894 बेरोजगार युवाओं का प्रारंभिक चयन कर उन्‍हें ऑफर लेटर वितरित किया गया। साथ ही 371 आवेदकों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिये किया गया। इसके अलावा स्‍वरोजगार हेतु ऋण प्राप्‍त करने के लिये इन मेलों में 10 हजार 706 आवेदकों ने आवेदन किया। यह आंकड़ा प्रदेश में सर्वाधिक है