Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के नेतृत्व मे यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के नेतृत्व मे यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है….

पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के निर्देशन में तैयार की गई इस योजना के तहत पूरे शहर को प्रमुख रूटों में विभाजित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। आधुनिक यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है। पोलीस अधीक्षक के निर्देशन में तैयार की गई इस योजना के तहत पूरे शहर को प्रमुख रूटों में विभाजित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। आधुनिक यातायात व्यवस्था के पहलकर्ता SP महोदय ने लगातार शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक और प्रभावी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। उनकी नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने शहर के व्यस्त और संवेदनशील मार्गों का गहन अध्ययन कर यह नई रूट व्यवस्था तैयार की है। इस योजना में ट्रैफिक समस्या देखते हुवे बाजार क्षेत्र, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और प्रमुख चौराहों को ध्यान में रखा गया है, जिससे ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन संभव हो सके।

 

 

योजना के तहत प्रत्येक रूट पर स्थानीय पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे। साथ ही मोबाइल पेट्रोलिंग और सीसीटीवी के माध्यम से भी ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौराहे से चौकी चौराहा, पेट्रोल पंप तक इस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। नदीघाट पुलिया महादेव मंदिर से उतरते होते हुए पार्किंग क्षेत्र तक इस नई व्यवस्था से शहर में ट्रैफिक संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और प्रमुख मार्गों पर दबाव कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार विभिन्न रूटों पर डायवर्जन, वन-वे सिस्टम और नो-एंट्री जैसी व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।जल्द ही उच्च अधिकारियों के निर्देशन में इस योजना को सुचारू रूप से लागू किया जाएगा।

 

इस पहल के चलते कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे ने आम जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके l

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….