निगम की राजस्व वसूली हेतु गठित सामूहिक दल उतरा वार्डों में
बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर वसूली के प्रयास हुए तेज
कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से गठित सामूहिक दल द्वारा शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दल के सदस्य बड़े बकायादारों से डोर-टू-डोर संपर्क कर लंबित करों की जानकारी प्रदान करते हुए शीघ्र भुगतान हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निगम के बकाया करों की वसूली कर नगर विकास के कार्यों को गति देने के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अधिक बकाया राशि वाले करदाताओं पर विशेष फोकस करते हुए अब घर घर पहुंचकर बकाया करों वसूली की कार्यवाही को गति दी गई है। वहीं रविवार को नगर निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय के कैश काउंटर खुला रखकर तथा सुभाष चौक सहित रोशन नगर परोहा मार्केट के पास विशेष शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया करों को जमा करने की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है।
निगम प्रशासन ने बकायादारों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से बकाया कर जमा कर प्रशासनिक कार्रवाई से बचें तथा शहर के समग्र विकास में सहभागी बनें। अभियान आगामी दिनों में भी सतत रूप से जारी रहेगा।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल