*प्रेस विज्ञप्ति*
*डॉ.भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति विधि व्याख्यान आयोजित
*
*गरिमा सुनिश्चित करना समय और धर्म पर निर्भर : न्यायमूर्ति श्री दिनेश माहेश्वरी*
जयपुर, 14 अप्रैल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा आज अपने प्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति विधि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में माननीय न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी (अध्यक्ष, विधि आयोग एवं पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय) उपस्थित रहे। इस व्याख्यान का शीर्षक ” डाटा, डिग्निटी एंड डेस्टिनी:री थिंकिंग सोशल जस्टिस इन द एआई ऐरा” रहा। व्याख्यान में माननीय न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा (कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय), प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल (कुलगुरू, डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर) एवं श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा (कुलसचिव, डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर) उपस्थिति रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय ने कानोडिया स्कूल लॉ फॉर वीमन, जयपुर को जिम्मेदारी सौंपी। सभी 80 विधि महाविद्यालयों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) निष्ठा जसवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विषय में विचार साझा किये। उन्होने अम्बेडकर जी के जीवन और विरासत पर अपने विचार सांझा किए और कहा कि उन्होने मानवीय गरिमा को सर्वोच्च महत्व दिया। उन्होने संविधान को आधुनिक समय की जीती-जागती हकीकत बत्ताते हुए उसे आत्मसात करने को प्रोत्साहित किया। माननीय न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म दिवस पर उनके योगदान को याद किया। उन्होने कहा कि आज के समय में निर्णय लेने में डेटा और एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि “गरिमा हमारे संविधान की आत्मा है, जिसके साथ समझौता नहीं किया जा सकता। “अपने भाषण में उन्होने इस कथन पर प्रकाश डाला कि “शिक्षा आजीविका का साधन नहीं बल्कि मुक्ति का एक उपकरण है”।
मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी ने अपने व्याख्यान में कहा कि “गरिमा सुनिश्चित करना समय और धर्म पर निर्भर करता है। हमारा भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज हम डेटा का उपयोग कैसे करते है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। सामाजिक न्याय केवल एक परिणाम नहीं है, बल्कि एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है जिसके माध्यम से समाज में गरिमा को सुनिश्चित किया जाता है। गरिमा के बिना स्वतंत्रता अधूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक लोकतंत्र के बिना राजनीतिक लोकतंत्र का अस्तित्व नहीं रह सकता। जब सामाजिक न्याय क्रियाशील होता है, तो यह गरिमा को पुनस्र्थापित करता है। अपने व्याख्यान के समापन की ओर अग्रसर होते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों की प्रामाणिक बुद्धिमता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अन्त में श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
(वीरेन्द्र कुमार वर्मा)
आर.ए.एस. कुलसचिव

More Stories
*बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया* हरदा टिमरनी विकासखंड के तहसील रहटगांव के वनाँचल के ग्राम बड़झिरी मे शनिवार को अचानक आग लगने से 08 परिवारो के बसेंवसाऐ घर जल गए, आगजनी की इस दुखद घटना मे परिवार के पास तन पर पहने कपड़ो के अलावा कुछ नहीं बचा, पूर्ण रूप से घर जलकर नष्ट हो गए तथा खाद्यान्न, कपडे, बर्तन सभी आगजनी मे नष्ट हो गए। इस दुखद घटना से आहत होकर अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी संजीव कुमार नागु ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारो को तात्कालिक सहायता के रूप मे खाद्यान्न, बिस्तर एवं कपड़ो की व्यवस्था कर पीड़ित परिवारो के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त की एवं परिवार के सदस्यों को सहायता के रूप मे महिलाओ को साडी, पेटीकोट, ब्लाउज एवं पुरुषो को धोती, बिछाने की दरियाँ, ओढने के कम्बल व अनाज, आटा, गेहूं, दाल, चावल, तेल, मिर्च व नमक मसालो की खाद्यन किट प्रदान की। इस दौरान शासकीय अनुदान आरबीसी 6(4) के तहत स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया गया।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा तांत्रिक और पाखंडीओ पर कार्यवाई ऍक्शन मोड पर तंत्र-मंत्र,अंधविश्वास मे जनता को सतर्कता संदेश…..
शिक्षक का जीवन दूसरों के लिए आदर्श ऐसे में नैतिक मूल्य बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी*