आज मुख्यमंत्री कार्यालय में सेना दिवस परेड–2026 के भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन पर संकलित पुस्तक और लघु फिल्म का विमोचन किया एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।

जयपुर की धरा पर आयोजित यह ऐतिहासिक परेड प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। यह पुस्तक और लघु फिल्म भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और आधुनिक सैन्य शक्ति की प्रेरणादायी झलक प्रस्तुत करती है।
यह पुस्तक और लघु फिल्म युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को और सुदृढ़ करेगी। देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्पर हमारे वीर जवानों को मेरा कोटि-कोटि नमन!

More Stories
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा बिग तंबोला पार्टी आयोजित की गई
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।