आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकारिता समाज का दर्पण है और लोकतंत्र को प्रभावी बनाने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुलिश जी ने अपनी प्रखर, निर्भीक एवं मूल्यनिष्ठ लेखनी से जनचेतना को जागृत किया तथा समाज में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और लोकविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पत्रकारिता को मात्र सूचना का माध्यम न मानकर, जनभावनाओं की अभिव्यक्ति एवं सुशासन के मार्गदर्शन का सशक्त साधन बनाया।
इस अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी सहित अन्य प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Priyanka Mali state head Rajasthan

More Stories
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा बिग तंबोला पार्टी आयोजित की गई
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……