Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के दिशा-निर्देश मे RTO द्वारा लोगो को यातायात ट्रॅफिक नियम और सुरक्षा का संदेश…..

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के दिशा-निर्देश मे RTO द्वारा लोगो को यातायात ट्रॅफिक नियम और सुरक्षा का संदेश…..

 

 

यातायात के नियम नागरिकों की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी कई लोग इनका पालन नहीं करते हैं l ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के लिए उन पर चालान लगाया जाता है l चालान के जरिए ट्रैफिक पुलिस का मकसद लोगों को यातायात नियमों (Traffic Rules) को प्रति जागरूक बनाना है l यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर नकेल कसने के लिए जिला के विभिन्न परिक्षेत्र हाई-रेजोल्यूशन वाले AI-बेस्ड कैमरे लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है l इन एडवांस कैमरों की मदद से तेज स्पीड से गाड़ी चलाने और रेड लाइट जंप करने वाले लोगों पर चालान जारी करने में मदद मिलेगी l

 

अगर आप कार या बाइक चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते, तो ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है l किस नियम का उल्लंघन करने पर कितने रुपये का चालान काटा जाता है l

 

नशे की हालत में अगर आप गाड़ी चलाते पकड़े जाते हैं, तो आप पर 10 हजार रुपये का चालान (Traffic Challan) कट सकता है l या आपको 6 महीने जेल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है और अगर आप इस नियम का दोबारा उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपको 15 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है या फिर 2 साल जेल भी हो सकती है l

 

ओवर स्पीडिंग पर चालान

अगर कोई तय लिमिट से ज्यादा स्पीड से गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है, तो ओवर स्पीडिंग पर हल्के वाहनों (Light vehicles) पर एक हजार रुपये का चालान काटा जाता है और भारी वाहनों (Heavy vehicles) के तेज स्पीड में गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपये का चालान काटा जाता है l

अगर कार चलाते समय आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो ट्रैफिक पुलिस आप पर पांच हजार रुपये का चालान काट सकती है l

 

तय से कम उम्र में ड्राइविंग करने पर चालान

हमारे देश में ड्राइविंग करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है l अगर 18 साल से कम उम्र का कोई व्यक्ति ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे तीन साल की सजा के साथ 25 हजार रुपये का चालान भरना पड़ेगा, इतना ही नहीं पूरे एक साल के लिए व्हीकल के रजिस्ट्रेशन को भी कैंसिल कर दिया जाएगा और उस व्यक्ति के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लेने की उम्र बढ़ाकर 25 साल कर दी जाएगी l

 

अगर कोई व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए टू-व्हीलर चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 1,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा और तीन महीने के लिए लाइसेंस भी कैंसिल किया जा सकता है l

 

राइडिंग परमिट न होने पर चालान

अगर आपके पास राइडिंग परमिट (Riding Permit) नहीं है तो 10 हजार रुपये तक का चालान काटा जा सकता है या फिर आपको 6 महीने की जेल की सजा भी हो सकती है l

 

ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक रूल्स को तोड़ने वाले लोगों के व्हीकल की फोटो क्लिक करके, उस व्हीकल से लिंक नंबर पर चालान काटने का मैसेज भेजती है l जुर्माने की राशि जमा करने के लिए व्यक्ति को एक तय समय दिया जाता है l

 

अक्सर हम देखते है l बिना कोई जाणकारी के आमजन और पुलिस मे चालन को लेकरं विवाद उत्पन्न होता है l जिससे पुलिस की प्रतिमा पर सवाल उठते है l इसलिये एक जागरूक नागरिक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाये और ट्रॉपिक नियम का पालन करे….. l

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..