महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधिक्षक श्री निलोत्पल के दिशा-निर्देश ओर कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के मार्गदर्शन मे सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिये RTO द्वारा सफल प्रयास जारी..

यातायात सुनिश्चित और वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए SP महोदय द्वारा एक विशेष यातायात अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, वाहनों पर अवैध रूप से लगाई गई काली फिल्मों को हटाना और वाहन चालकों को नियमों के बारे में जानकारी दी गई। यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस स्टेशन की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त और वाहनों की जाँच की गई। आने वाले दिनों में के त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य सड़कों, बाज़ार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गहन जाँच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस अभियान में वाहनों का मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।
साथ ही, सार्वजनिक सड़क पर बाधा उत्पन्न करने और तेज गति से वाहन चलाकर दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए आईपीसी की धारा 285 और 281 के तहत कार्यवाई के निर्देश दिये गये l
इस पहल के चलते कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के मार्गदर्शन मे स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनी रही। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए इस तरह के यातायात अभियान और गश्ती अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है। उम्मीद है कि इस तरह के गहन अभियान से शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..

More Stories
जयपुर में बुद्ध पूर्णिमा पर यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में पक्षियों के परिंडे बांधे गए। जिसमें मुख्य
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सह-पालक मंत्री एड. आशीष जयसवाल का स्पष्ट इशारा विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ ‘नो प्लास्टिक’ का संदेश….
आज अन्तर्राष्ट्रीय विश्व श्रमिक दिवस पर विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रम – पर्यावरण संरक्षण के लिए श्री ज्योतिबा फुले