Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज अन्तर्राष्ट्रीय विश्व श्रमिक दिवस पर विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रम – पर्यावरण संरक्षण के लिए श्री ज्योतिबा फुले माली समाज सेवा समिति करकेडी, अजमेर के प्रांगण में महिलाओं, बालिकाओं, युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान से सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 25 बड़े बड़े पौधे पुष्कर से लाकर, खड्डे खोदकर रोपित किए गए।इन सभी 25 पौधों को पानी ठहरने के खामने बनाकर पानी पिलाया गया। सभी ने संकल्प लिया कि अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर पौधे लगाने से श्रमिकों के अधिकारों के साथ साथ श्रमिकों के जीवन को सुखी, समृद्ध और सुरक्षित बनाने के साथ – साथ राष्ट्रीय कार्यक्रम पर्यावरणीय संरक्षण व सुरक्षा में श्री ज्योतिबा फुले माली समाज सेवा समिति करकेडी अजमेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर, मानवीय जन – जीवनशैली को बचाने में यह वृक्षारोपण कार्य महत्वपूर्ण सहयोग किया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में महिलाओं में श्रीमती पुसी देवी, श्रीमती सरिता गहलोत, श्रीमती राजु देवी गहलोत, श्रीमती मंजू देवी गहलोत, श्रीमती सुरता देवी, श्रीमती गुलाब देवी, श्रीमती इन्दिरा देवी, श्रीमती सुनीता गहलोत, श्रीमती बिमला सांखला, श्रीमती लाली गहलोत, श्रीमती प्रेम दगदी, श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती सम्पत्ति देवी, श्रीमती निशा गहलोत, श्रीमती सुनिता देवी भाटी परासोली आदि ने रोपित किए गए सभी पोधों की सुरक्षा व पानी पिलाने की जिम्मेदारियां ली गई।
वृक्षारोपण कार्य में श्री ज्योतिबा फुले माली समाज सेवा समिति करकेडी के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल महावर, के साथ – साथ श्री पुनम चंद सांखला कोषाध्यक्ष, श्री धर्मेन्द्र कच्छावा, सचिव, श्री सतीश गहलोत – उपाध्यक्ष, श्री जितेन्द्र गढ़वाल, श्री अमरचंद गढ़वाल, श्री मदनलाल दगदी, श्री चिरंजी लाल गढ़वाल,श्री भंवरलाल मालाकार, श्री सुरेश गहलोत, श्री मुकेश गहलोत, श्री खेमराज भाटी, श्री गिरधारी लाल सांखला, श्री जयराम कच्छावा, श्री तुलसी राम गहलोत, श्री कालुराम पिडकनिया, श्री बाबूलाल गहलोत, श्री चन्दा राम पिडकनिया, नन्दलाल गढ़वाल, श्री नारायण लाल गहलोत, श्री मुलचंद सांखला, श्री गोविन्द राम सतरावला, श्री कानाराम सांखला, श्री महेंद्र कुमार जादम, मांगीलाल सतरावला, श्री कल्याणमल भाटी, श्री पुसाराम गहलोत, श्री अम्बालाल गहलोत व जगदीश कच्छावा आदि की उपस्थिति व सहयोग रहा है!