Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

“सेठ का फोन आएगा तभी मिलेगा सिलेंडर!” — गुप्ता गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल


कटनी शहर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित राधिका होटल के पीछे एक कथित कालाबाजारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुप्ता गैस एजेंसी के कर्मचारी खुद सिलेंडर वितरण को लेकर चौंकाने वाली बात कहते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो के अनुसार, काले गेट के अंदर से गैस सिलेंडर “चुनिंदा लोगों” को ही दिए जा रहे हैं। वीडियो में एक कर्मचारी साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि—
जिसके लिए सेठ का फोन आएगा, उसी को यहां से सिलेंडर मिलेगा।”

क्या है पूरा मामला……?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि:
आम उपभोक्ताओं को गोदाम से सिलेंडर लेने के लिए भेजा जा रहा है
जबकि “सिफारिश वाले” लोगों को पीछे के गेट से सीधे सिलेंडर दिया जा रहा है
पूरी प्रक्रिया में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है
ग्राहकों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

आम जनता परेशान
गैस की किल्लत से जूझ रहे आम नागरिकों का कहना है कि:
घंटों लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा
वहीं “VIP सिस्टम” के तहत कुछ लोगों को आसानी से गैस उपलब्ध कराई जा रही है
 प्रशासन पर उठे सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि:
क्या गुप्ता गैस एजेंसी को प्रशासन का कोई डर नहीं है?
क्या खुलेआम हो रही इस कालाबाजारी पर कार्रवाई होगी?
या फिर “सेठ के फोन” पर ही चलता रहेगा सिलेंडर वितरण?
जांच और कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि:
वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की जाए
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

और आम जनता को पारदर्शी तरीके से गैस उपलब्ध कराई जाए
👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।