*Jaipur District Administration Press Note-1 (15-04-2026)*
*16 अप्रेल को आयोजित होगा जिलास्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम*
*कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा कार्यक्रम*
*जयपुर, 15 अप्रेल ।* जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए 16 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि एवं समस्त संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
जिलास्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव या प्रभारी सचिव भी जुड़ेंगे। जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
इससे पहले जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक प्रातः 10ः00 बजे आयोजित की जायेगी। बैठक में समिति में दर्ज प्रकरणों पर गहनता से चर्चा की जायेगी।
———————


More Stories
*आईपीएल में माननीय राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंआईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक* *इंतजाम हों सुनिश्चित*
केन्द्रीय जेल सागर में निरुद्ध आजीवन कारावास से दंडित 9 बंदियों को किया गया रिहा
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के दिशा-निर्देशा नुसार कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के निगरानी मे भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती आष्टी मे बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई….