महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के दिशा-निर्देशा नुसार कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के निगरानी मे भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती आष्टी मे बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई….

सरकारी कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के दौरान बाबासाहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के लिए किए गए योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित पोलीस निरीक्षक श्री विशाल काळे अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस पहल के चलते कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे ने कहा की यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व को भी मजबूती से रेखांकित करता है। कार्यक्रम की शुरुवात रमाबाई आंबेडकर चौक से होकर मुख्य डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक तक नाचते गाते बडे धूम-धाम से मनाई गई l इस दौरान यातायात सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुवे रूट डायवर्सन और ट्रॅफिक पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा जिम्मेदारी निभाते हुवे शांतता और सुव्यवस्था के साथ कार्यक्रम संपन्न हुवा l
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..

More Stories
*आईपीएल में माननीय राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंआईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक* *इंतजाम हों सुनिश्चित*
16 अप्रेल को आयोजित होगा जिलास्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम*
केन्द्रीय जेल सागर में निरुद्ध आजीवन कारावास से दंडित 9 बंदियों को किया गया रिहा