*Jaipur District Administration Press Note-2 (15-04-2026)*
*आईपीएल में माननीय राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंआईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक* *इंतजाम हों सुनिश्चित*

– *जिला कलक्टर सन्देश नायक ने अधिकारियों को दिये निर्देश*
*जयपुर, 15 अप्रैल।* माननीय राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा आईपीएल 2026 के आयोजन के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों व जयपुर में आईपीएल के आयोजन के दौरान दर्शकों की सुरक्षा सहित आयोजन से जुड़े सभी इंतजामों के लिए समस्त निर्धारित मानदंडों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में जिला कलक्टर श्री संदेश नायक की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने माननीय राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा आईपीएल 2026 के आयोजन के संबंध में प्रदत्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्थान रॉयल्स के प्रबंधक, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद्च व बीसीसीआई के प्रतिनिधियों को दिये हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, अव्यस्क बच्चों, नन्हें बालकों हेतु यथायोग्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने, दिव्यांगों के लिए दर्शक दीर्घा पहुंचने के लिए पृथक से रेम्प की व्यवस्था करना, दिव्यांगों के लिए शौचालयों की व्यवस्था करना, पश्चिम ब्लॉक क्षेत्र में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु रेम्प की व्यवस्था करना, उचित मूल्य पर मैच टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करना, सुरक्षा की दृष्टि आकस्मिक आपात व्यवस्था सुनिश्चित करना दिन के समय आयोजित होने वाले मैचों में दर्शकों के लिए निःशुल्क पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। जिला रसद अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मैच के आयोजन के दौरान परोसे जाने वाले भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांच करने एवं अस्थाई रसोइयों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी सहयोग एवं समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा एवं बचाव की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को स्टेडियम में एंबुलेंस मय प्रशिक्षित चिकित्सकीय दल की तैनाती करने, अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल कियोस्क स्थापित करने, स्वच्छता व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिये हैं, सुरक्षा की दृष्टि से दर्शकों की सघन तलाशी करने, आयोजन स्थल पर पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन वाहनों एवं यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, दिव्यांगों के दर्शक दीर्घा तक पहुंचने के लिए पृथक से रैम्प एवं शौचालय की व्यवस्था, आईपीएल के दौरान भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में बचाव कार्य सहित अन्य जरूरी व्यवस्था बनाये रखने के लिए चप्पे चप्पे पर आवश्यकतानुसार डीक्यूआरटी टीम मय महिला स्वयंसेवक, सुरक्षा गार्डों तथा नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की तैनाती करने के निर्देश उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रदान किये हैं। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को संपूर्ण आयोजन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने सहित अन्य समस्त आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
बैठक में अतिरिक्ति जिला कलक्टर श्री युगान्तर शर्मा अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मुकेश कुमार मूण्ड अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री आशीष कुमार सहित बीसीसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग, नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नागरिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
16 अप्रेल को आयोजित होगा जिलास्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम*
केन्द्रीय जेल सागर में निरुद्ध आजीवन कारावास से दंडित 9 बंदियों को किया गया रिहा
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के दिशा-निर्देशा नुसार कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के निगरानी मे भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती आष्टी मे बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई….