महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र अंतर्गत भारतरत्न, क्रांतिसूर्य, महामानव डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई….

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य रैली का भी आयोजन किया गया, जो रमाबाई आंबेडकर जी के स्थान से प्रारंभ होकर बाजार बस स्टैंड मार्ग होते हुए पुनः बाबासाहेब आंबेडकर चौक के स्थल पर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे के निगारांनी मे थाना पोलीस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग एवं गश्त कर विशेष सहयोग प्रदान किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट……

More Stories
जय भीम जय संविधान 💙🏆 श्री महेंद्र कुमार चौहान एडवोकेट को न्यायिक क्षेत्र में SC/ ST के प्रकरणों मे उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयो मैं निशुल्क पैरवी कर उन्हें न्याय दिलाने एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए राजस्थान सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंबेडकर जयंती ✍🏻 के अवसर पर अंबेडकर न्याय पुरस्कार से माननीय मुख्यमंत्री जी राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया गया (राशि रू 51000/- एवं प्रशस्ति पत्र) यह पुरस्कार पूरे राजस्थान में सिर्फ एक अधिवक्ता को मिलता है। जिसकी योग्यता मैं उन्हें 10 वर्ष वकालत करते हुए हो गए हो और जिसने SC/ST के प्रकरणों में उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयो मैं निशुल्क पैरवी कर उन्हें न्याय दिलाए हो। श्री महेंद्र चौहान एडवोकेट द्वारा लगभग 20 वर्षों से राजस्थान उच्च न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं और SC/ST के लोगों को न्याय दिला रहे हैं। जय भीम 💙 नमो बुद्धाय☸️।
*आईपीएल में माननीय राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंआईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक* *इंतजाम हों सुनिश्चित*
16 अप्रेल को आयोजित होगा जिलास्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम*