Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एन.के. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘शुभारंभ’ के साथ नई विद्यार्थी परिषद का उदय; अभिनेता अभय अरोड़ा ने भरी छात्रों में प्रेरणा*

*एन.के. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘शुभारंभ’ के साथ नई विद्यार्थी परिषद का उदय; अभिनेता अभय अरोड़ा ने भरी छात्रों में प्रेरणा*

*जयपुर (मुरलीपुरा)।* शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले *एन.के. पब्लिक स्कूल* में विगत दिनों ‘विद्यार्थी परिषद’ के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। *’शुभारंभ’* शीर्षक से आयोजित इस समारोह में न केवल अनुशासन की मिसाल देखने को मिली, बल्कि छात्र-शक्ति के संकल्प और सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत संगम भी नजर आया। कार्यक्रम के केंद्र में विद्यालय के ही पूर्व छात्र तथा वर्तमान में फिल्मी पर्दे के उभरते सितारे *अभय अरोड़ा* मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा को द्विगुणित कर दिया।
समारोह का श्रीगणेश अतिथियों एवं अभिभावकों के परंपरागत तिलक व आत्मीय स्वागत से हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने संत कबीरदास के कालजयी दोहों पर आधारित एक हृदयस्पर्शी समूहगान प्रस्तुत किया। संगीत की उन स्वर लहरियों ने संपूर्ण वातावरण को भक्ति और ज्ञान के प्रकाश से सराबोर कर दिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने ‘हर जगह हर कहीं…’ गीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने ईश्वर की सर्वव्यापकता और सकारात्मकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थी परिषद का ‘मार्च पास्ट’ रहा, जहाँ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अनुशासित कदमों की ताल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के निदेशक कुलदीप सिंह के द्वारा सभी पदाधिकारियों को निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के * व *प्रबंध निदेशक डॉ. एन.सी. लुणायच* ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल आदेश देना नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। उन्होंने नवनियुक्त प्रतिनिधियों को विद्यालय की परंपराओं को अक्षुण्ण रखने हेतु प्रोत्साहित किया।
*नवनियुक्त छात्र परिषद की सूची:*
*हेड बॉय:* अंशु दुसाद (XII A)
*हेड गर्ल:* कनिष्का (XII A)
*डिप्टी हेड बॉय:* हर्ष यादव (XI A)
*डिप्टी हेड गर्ल:* बुलबुल यादव (XI B)
*खेल कप्तान:* प्रवीण (XII-A) एवं दिव्या राठौड़ (वाइस कैप्टन, XI C)
*सांस्कृतिक प्रमुख:* शीतल (XII A) एवं अंशु (डिप्टी हेड, XI C)
*वॉलंटियर हेड:* युवराज (XII C) एवं लक्ष्य (डिप्टी हेड, XI A)
*परिषद सचिव:* ईशा तंवर (XII C)
*असेंबली सचिव:* प्रवल्लिका राठौड़ (XI C)
समारोह में केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार भी दिखा। विद्यार्थियों ने एक सशक्त नाटिका के माध्यम से आधुनिक युग में छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और उस कठिन दौर में अभिभावकों व शिक्षकों की सहायक भूमिका को बड़ी संजीदगी से पर्दे पर उतारा। कार्यक्रम का समापन राजस्थान की माटी की खुशबू और यहाँ की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती रंगारंग प्रस्तुतियों व भव्य फ्यूजन के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने हेतु विद्यालय की प्राचार्या *चित्रा राजे बसेरा*, सलाहकार *श्री वी.एन. त्रिवेदी*, समन्वयक *डॉ. नाहिद खान* एवं हेडमिस्ट्रेस *सुश्री माला शर्मा* सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अभय अरोड़ा, जो फिल्म ‘धुरंधर 2’ और क्रिकेट के मैदान (राजस्थान टीम व IPL शॉर्टलिस्ट) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं, ने छात्रों को सफलता के लिए ‘धैर्य और निरंतरता’ का मंत्र दिया।