Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी में दिनदहाड़े बर्बर मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला—वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
कटनी
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ग चौराहा से हीरागंज मार्ग ओवरब्रिज के पास दिनदहाड़े हुई एक बर्बर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब आम लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए आ-जा रहे थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने युवक को बीच सड़क पर गिराकर लगातार प्रहार किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, मारपीट का शिकार युवक हीरागंज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन विवाद के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दिनदहाड़े इस तरह की घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि आम नागरिकों के मन में भय और असुरक्षा की भावना भी पैदा करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
अब देखना होगा कि कटनी पुलिस इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है