महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी झोन के तेज तर्रार और सक्त कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया….

SDPO महोदय ने कहा कि पर्यावरण और धरती माता को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से दूरी बनाए तथा उसकी रक्षा के लिए हर संभव प्रयास में अपना योगदान दे। स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण,
जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। SDPO महोदय ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोग कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान दें।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट……

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली मार्कंडा (कंसोबा) ग्रामपंचायत सचिव के कामचोरी और लापरवाही से जनता परेशान….
गढ़चिरौली: महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल के राजस्व को प्रभावित करने वाले अवैध यात्री परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गढ़चिरौली विभाग द्वारा एक विशेष अभियान (धडक मोहीम) शुरू किया गया है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री एम. रमेश के दिशा-निर्देश मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे की अनोखी पहल…..