गाड़ी उठाने को लेकर अतिक्रमण विभाग कार्यालय में हंगामा, कर्मचारी से मारपीट का आरोप — शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी
कटनी | शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण कार्रवाई के बाद विवाद की स्थिति बन गई। सूत्रों के अनुसार, अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा एक स्कूटी को एमरजेंसी वैन के माध्यम से उठाए जाने के बाद मामला गरमा गया। बताया जा रहा है कि वाहन उठाने की कार्रवाई से नाराज़ कुछ लोग सीधे अतिक्रमण विभाग के कार्यालय पहुंच गए।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यालय परिसर में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और विभाग के एक कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई।
देर शाम पूरा अतिक्रमण विभाग शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना पहुंचा, जहां मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल अधिकारियों के आधिकारिक बयान और पुलिस जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।
बताया जा रहा है कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा सकती है

More Stories
कटनी ब्रेकिंग नगर निगम अतिक्रमण विभाग कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल — मामला पहुंचा कोतवाली
खबर का असर: मंदिर परिसर में संचालित निजी क्लीनिक पर प्रशासन की कार्रवाई, जांच कर बनाया गया पंचनामा
कटनी रेलवे में तत्काल टिकट दलाली पर उठे बड़े सवाल, क्या कार्रवाई होगी या जारी रहेगा खेल?