कटनी ब्रेकिंग
नगर निगम अतिक्रमण विभाग कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल — मामला पहुंचा कोतवाली
कटनी | शहर में नगर निगम के अतिक्रमण विभाग कार्यालय में शुक्रवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, वाहन उठाने की कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोग सीधे अतिक्रमण विभाग के कार्यालय में घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की बात सामने आ रही है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर कर्मचारी के साथ हाथापाई और सिर पर तसला मारने जैसी घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि यह घटना साधुराम स्कूल के बाजू स्थित नगर निगम अतिक्रमण विभाग कार्यालय की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी उठाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया।
घटना के बाद नगर निगम अतिक्रमण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा वीडियो और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

More Stories
गाड़ी उठाने को लेकर अतिक्रमण विभाग कार्यालय में हंगामा, कर्मचारी से मारपीट का आरोप — शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी
खबर का असर: मंदिर परिसर में संचालित निजी क्लीनिक पर प्रशासन की कार्रवाई, जांच कर बनाया गया पंचनामा
कटनी रेलवे में तत्काल टिकट दलाली पर उठे बड़े सवाल, क्या कार्रवाई होगी या जारी रहेगा खेल?