कटनी ब्रेकिंग
कटनी की 20 वर्षीय युवती की दमोह में मिली लाश, एक दिन पहले शादी की तस्वीर आने का दावा — परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कटनी। कटनी के बाबली टोला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले 20 वर्षीय सत्या निषाद के लापता होने पर रंगनाथ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
परिजनों का कहना है कि इसी बीच सत्या के भाई के मोबाइल पर एक फोटो प्राप्त हुई, जिसमें युवती के साथ एक युवक दिखाई दे रहा था। परिवार का दावा है कि फोटो में दोनों ने शादी कर ली थी। परिजनों के अनुसार युवक दमोह निवासी बताया जा रहा है, जिसका नाम अनमोल मोडा बताया जा रहा है।
परिवार के मुताबिक आखिरी बार फोन पर सत्या से बात कराने की बात कही गई। इसके कुछ समय बाद रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि सत्या का शव दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तालाब में मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही बाबली टोला क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई और परिजन दमोह के लिए रवाना हो गए।

परिजनों ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि शादी के बाद युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है।
हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियां और मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने यह भी दावा किया कि युवती के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल दमोह कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
समाजसेवी सतीश सोनी ने अथक परिश्रम से दो गुहेरे एक कोबरा पकडा ख्यातिलब्ध हास्य -व्यंग्य कवि श्री मनोहर मनोज के घर निकले दो गुहेरे एक जहरीला कोबरा
कटनी ब्रेकिंग | शराब दुकान में कट्टा लहराकर धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कटनी ब्रेकिंग | आधी रात में पुलिसकर्मी पर कथित हमला, शहर में चर्चा तेज