कटनी ब्रेकिंग | शराब दुकान में कट्टा लहराकर धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
कटनी। शहर के स्टेशन चौराहा स्थित शराब दुकान में कर्मचारी को कथित रूप से कट्टा दिखाकर धमकाने और दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे शहर में मामला चर्चा का विषय बन गया था।
पुलिस के अनुसार जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोलू सक्सेना पिता विजय सक्सेना निवासी गांधीगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ जानू उर्फ महेंद्र पिता छोटेलाल चौहान निवासी रंगनाथ थाना क्षेत्र तथा अंशुल भारती पिता राजेश भारती निवासी रंगनाथ थाना क्षेत्र को भी हिरासत में लिया गया।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जबकि अन्य आरोपियों के पास से धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में शराब दुकान कर्मचारी और मुख्य आरोपी के बीच पुराने विवाद की बात भी सामने आई है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना केवल धमकी देने तक सीमित थी या इसके पीछे कोई पूर्व नियोजित योजना भी थी। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है

More Stories
कटनी ब्रेकिंग | आधी रात में पुलिसकर्मी पर कथित हमला, शहर में चर्चा तेज
लमतरा ब्रिज हादसा: पत्थर के अवैध परिवहन की बलि चढ़ी 4 मासूम जिंदगियां, खनिज माफिया का खूनी खेल उजागर हादसे के बाद सतना से योजनाबद्ध तरीके से काटी गई ईटीपी रसूखदारों को बचाने सिस्टम का खेल
कटनी नगर निगम में नियुक्ति और प्रमोशन पर उठे सवाल: आउटसोर्स कर्मचारी को मिली जिम्मेदारी, वरिष्ठ कर्मचारी अब भी इंतजार में