Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 ग्राम पंचायत चांदनखेड़ा में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग


कटनी / बहोरीबंद। जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदनखेड़ा में मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों द्वारा गंभीर सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत क्षेत्र में कई कार्यों में वास्तविक मजदूरी कम कराई जा रही है, जबकि सामग्री मद में अधिक राशि दर्शाकर अनियमितता की गई हो सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार खेत तालाब निर्माण सहित कुछ विकास कार्यों में मजदूरी और सामग्री व्यय के अनुपात को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि कई कार्यों में मजदूरों को अपेक्षित रोजगार नहीं मिला, जबकि अभिलेखों में खर्च अधिक दर्शाया गया।
स्थानीय स्तर पर सामने आए आंकड़ों के अनुसार, एक कार्य में कल्लू बाई यादव पति किशोरी यादव से संबंधित नाम पर 1,12,428 रुपये मजदूरी और 35,193 रुपये सामग्री व्यय दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरे कार्य में 214 रुपये मजदूरी और 28,600 रुपये सामग्री व्यय दर्ज होने की बात कही जा रही है। इन दावों को लेकर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि दस्तावेज और जमीनी कार्यों में अंतर पाया जाता है तो यह सरकारी धन के उपयोग और कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत और संबंधित विभाग से तकनीकी एवं वित्तीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।