कटनी रेलवे स्टेशन पर बिछड़े परिवार को मिली खुशियों की सौगात, रेलवे अधिकारियों की सतर्कता से माता-पिता से मिली मासूम बच्ची
कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन पर मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल देखने को मिली, जहां प्लेटफार्म पर भटक रही एक मासूम बच्ची को रेलवे अधिकारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसके माता-पिता से सुरक्षित मिलाया गया।
जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म पर एक बच्ची अकेली घूमती हुई दिखाई दी। मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ ने बच्ची को
सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उसकी जानकारी जुटाने के बाद स्टेशन पर लगातार एलाउंसमेंट कराया गया।
डिप्टी कमर्शियल अभिषेक दुबे के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद बच्ची के माता-पिता स्टेशन पहुंचे और बच्ची की पहचान की। बच्ची का नाम अंशिका बताया गया, जो पिता राम अवतार साकेत एवं माता पिंकी के साथ आई थी। परिवार पथरही, जिला शहडोल (ब्यौहारी) का निवासी बताया गया।
बच्ची को सुरक्षित वापस मिलने के बाद माता-पिता भावुक हो गए और रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

More Stories
अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिलाओं की कटनी में बैठक
कटनी ब्रेकिंग | कटनी जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 2 पर अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप
कटनी नगर निगम में बड़ा सवाल! आउटसोर्स सफाई कर्मचारी कैसे बन गया स्वच्छता निरीक्षक? कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश