*राजगढ और सरदारपुर संकुल की शालाओ मे नवनियुक्त बीआरसी का औचक निरीक्षण*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर – दिनांक 25.06.2026 को सरदारपुर बीआरसी महेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा राजगढ सकुल प्रा.वि अमोदया, एकीकृत मा.वि सोनगढ, प्रा.वि.कुमाररूण्डी, प्रा.वि तलावपाडा, एकीकृत मा.वि.टिमायची स्कुलो का आकस्मीक अवलोकन किया एवं अनुपस्थित दो शिक्षक को नोटिस जारी किया गया। एवं एकीकृत मा.वि. सोनगढ़ मे बच्चों एवं स्टाप के साथ प्रार्थना में सहभागिता की साथ ही सरदारपुर संकुल प्रा.वि. मवडीपाडा मे निर्माणधीन शौचालय का निरीक्षण किया गया। प्रा.वि. एहमद, प्रा.वि बोला का निरीक्षण कर अनुउपस्थित एक शिक्षक को कारण बताओ सुचना पत्र जारी किया गया अवलोकीत सभी शालाओ मे नामांकन शाला की साफ सफाई एवं निर्धारित समय अनुरूप शाला संचालन के निर्देश दिए गए।

More Stories
दुर्घटना में मृत आउटसोर्स कर्मचारी के परिवार को 4 लाख दिए*
सबसे बड़ा गांव सबसे बड़ी परेशानी अस्पताल खुद ‘आईसीयू’ में*
जयपुर वीकेआई रोड नंबर 17 की पुरानी पानी टंकी पर जलापूर्ति को लेकर लोगों में भारी आक्रोश