महापौर ने, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ
सड़क, नाली एवं विद्युत अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, वार्ड में लगेंगे 3 ट्रांसफार्मर एवं 74 विद्युत पोल
महापौर ने वार्ड की वरिष्ठ महिला शकुन बर्मन के करकमलों द्वारा कराया भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
कटनी (9 जुलाई) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के समग्र विकास के क्रम में बुधवार 8 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 3 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सरला संतोष मिश्रा MIC प्रभारी सदस्य डॉक्टर रमेश सोनी सुभाष साहू सुरेन्द्र गुप्ता की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित किया गया। भूमिपूजन वार्ड की वरिष्ठ महिला श्रीमती शकुन बर्मन के कर कमलों से विधिवत संपन्न कराया वार्ड वासियों को विकास कार्यों की नई सौगात दी गई।
आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
इस अवसर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्ड में लगभग 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें 32.57 लाख रुपये की लागत से शासकीय स्कूल पहरुआ एवं सुभाष तिवारी के मकान से शंकर दुबे के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण, 14.68 लाख रुपये की लागत से नंदन कानन गार्डन के बाजू से आरसीसी सड़क निर्माण, 5 लाख 87 हजार रुपये की लागत से गहोई कॉलोनी में नीरज रजक के घर से सीसी नाली निर्माण कार्य तथा लगभग 60 लाख रुपये की लागत से 3 नवीन ट्रांसफार्मर एवं 74 विद्युत पोल स्थापित किए जाने का कार्य शामिल है। यह विद्युत कार्य पन्नी कॉलोनी, कुठला, पहरुआ क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
इसके साथ ही वार्ड की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 60 लाख रुपये की लागत से 3 नवीन ट्रांसफार्मर एवं 74 विद्युत पोल स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य पन्नी कॉलोनी, कुठला, पहरुआ क्षेत्र सहित वार्ड के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
हर वार्ड तक बेहतर मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प-महापौर श्रीमती सूरी
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सड़क, नाली एवं विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की विद्युत पोल ट्रांसफार्मर लगने से अन्य क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ।
क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मिश्रा ने कहा कि वार्ड क्रमांक 3 के नागरिक लंबे समय से इन विकास कार्यों की अपेक्षा कर रहे थे। आज इन कार्यों के भूमिपूजन के साथ वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी। सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर स्थापित होने से हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, उपयंत्री मोना करिरा, ठेकेदार अरुण चक्रवर्ती, रजनीश तिवारी समाजसेवी संजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए महापौर श्रीमती सूरी, क्षेत्रीय पार्षद तथा नगर पालिक निगम प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

More Stories
कटनी के हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद कुरेशी को मिली जमानत, जिला न्यायालय ने सुनाया आदेश
कटनी के माधव नगर में गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज
कटनी नगर निगम में अवैध वसूली का आरोप: वार्ड-02 के सफाई कर्मचारियों ने दरोगा पर लगाए ₹3 हजार मांगने के गंभीर आरोप