सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली के आरोप, वार्ड प्रभारी को नोटिस
तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण
कटनी। नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों से अवैध रूप से धनराशि मांगने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक-2 के प्रभारी वार्ड दरोगा भरत गौर और जयहिंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सफाई कर्मचारियों ने संयुक्त आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनसे तीन-तीन हजार रुपये की मांग की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि राशि नहीं देने पर कर्मचारियों को काम से हटाने, दूसरे वार्डों में स्थानांतरित करने और पेंशन संबंधी मामलों में देरी करने की धमकी दी गई।
निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर उपायुक्त प्रियंका झारिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोप सही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
बिलहरी पुलिस की बड़ी सफलता, 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
अधिवक्ता और समाजसेवी की सतर्कता, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की त्वरित कार्रवाई से टली संभावित अप्रिय स्थिति
उद्योगपति मुकेश गुप्ता और राहुल गुप्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी