कटनी ब्रेकिंग
बिलहरी पुलिस की बड़ी सफलता, 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
कटनी। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बिलहरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम 11 जुलाई को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुरावल चौराहा से बड़खेरा रोड स्थित फायरिंग रेंज के पास एक युवक हाथ में नीले-सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह छिपने का प्रयास करने लगा, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोया पवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना शाहपुरा, जिला डिंडौरी (वर्तमान निवासी ग्राम दरोड़ी, थाना बरही, जिला कटनी) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक उमाकांत तिवारी, दिलकेश्वर सिंह, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

More Stories
अधिवक्ता और समाजसेवी की सतर्कता, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की त्वरित कार्रवाई से टली संभावित अप्रिय स्थिति
उद्योगपति मुकेश गुप्ता और राहुल गुप्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
सफाई कर्मचारियों से अवैध वसूली के आरोप, वार्ड प्रभारी को नोटिस तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण