Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अधिवक्ता और समाजसेवी की सतर्कता, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की त्वरित कार्रवाई से टली संभावित अप्रिय स्थिति

अधिवक्ता और समाजसेवी की सतर्कता, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की त्वरित कार्रवाई से टली संभावित अप्रिय स्थिति

कटनी। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच 11–12 जुलाई की दरमियानी रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्यनारायण मंदिर के समीप नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में डेरा डाले बैठे बाहरी लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण मंदिर के पास नदी किनारे लगभग 100 से अधिक बाहरी लोगों के अस्थायी रूप से ठहरे होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बन गया। इस पर अधिवक्ता यश खरे एवं समाजसेवी नकुल सचदेवा ने नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी, पूछताछ एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के संबंध में आवश्यक जांच की तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी जरूरी कदम उठाए।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हुई और किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। स्थानीय नागरिकों ने अधिवक्ता यश खरे, समाजसेवी नकुल सचदेवा तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की सतर्कता और सक्रियता की सराहना की।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, लेकिन बिना पुष्टि या प्रमाण के किसी भी व्यक्ति या समूह के संबंध में अफवाह न फैलाएं। पुलिस ने कहा कि जनसहयोग और समय पर मिली विश्वसनीय सूचना ही शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।