Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

.. जब सड़क किनारे लगी कलेक्टर की ‘पाठशाला’ खदान निरीक्षणकर लौटते समय बच्चों के बीच रुके कलेक्टर बच्चों से एबीसीडी व पहाड़ा सुनकर बढ़ाया हौसला, दिया पेन-कॉपी का उपहार नन्हे शिवराज का स्कूल में नाम लिखवाने कलेक्टर नें किया प्रेरित

.. जब सड़क किनारे लगी कलेक्टर की ‘पाठशाला’
खदान निरीक्षणकर लौटते समय बच्चों के बीच रुके कलेक्टर
बच्चों से एबीसीडी व पहाड़ा सुनकर बढ़ाया हौसला, दिया पेन-कॉपी का उपहार
नन्हे शिवराज का स्कूल में नाम लिखवाने कलेक्टर नें किया प्रेरित
कटनी /प्रशासनिक दायित्वों के बीच भी बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी स्‍लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम निमास स्थित मार्बल खदान का निरीक्षण कर बुधवार को वापस लौटते समय छोटे कछारगांव में स्‍कूल की छुटटी के बाद घर जाते दिखे छात्रों के पास कलेक्‍टर ने अपने वाहन रूकवाया और छात्र-छात्राओं से पढाई लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। कुछ ही देर में यह मुलाकात स्‍कूलीं छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन गई और आसपास मौजूद ग्रामीण भी इस दृश्य को देखकर प्रभावित हुए।
निमास और कछार के विद्यार्थियों से की चर्चा
संवाद के दौरान बच्‍चों ने बताया कि वे निमास माध्यमिक शाला तथा कछार गांव की प्राथमिक शाला के विद्यार्थी हैं। कलेक्टर श्री तिवारी ने उनसे पढ़ाई, विद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्‍त की । कलेक्‍टर ने सातवीं की छात्रा महिमा ठाकुर से दो और चार का पहाडा सुना और महिमा को कॉपी और पेन उपहार में दिया। इसी प्रकार कक्षा 2 के छात्र प्रिंस ठाकुर द्वारा पूरी एबीसीडी सुनाने पर खुश होकर कलेक्‍टर ने प्रिंस को पेन का उपहार दिया कलेक्‍टर इन्‍हीं मे से सातवीं की छात्रा रागिनी ठाकुर से साथ स्‍कूल जाने वाले उसके भाई शिवराज का नाम स्‍कूल में लिखवाने कलेक्‍टर ने छात्रा को प्रेरित किया।
गणित के सवालों का छात्रा ने दिया आत्मविश्वास से जवाब
बातचीत के दौरान शा.मा.शाला निमास की छात्रा महिमा ठाकुर से कलेक्टर श्री तिवारी ने गणित के कुछ सवाल पूछे। छात्रा ने बिना किसी झिझक के सभी प्रश्नों के उत्तर आत्मविश्वास और निडरता के साथ दिए। कलेक्टर ने छात्रा की सराहना करते हुए अन्य बच्चों को भी इसी तरह मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
नन्‍हें शिवराज की मासूमियत ने बिखेरी मुस्‍कान
बातचीत के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने नन्‍हें शिवराज से भी कुछ सहज प्रश्‍न पूछें जिसका उसने मजाकिया अंदाज में उत्‍तर दिया जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी व वहॉं उपस्थित अधिकारियों ने खूब आनंद लिया। कलेक्‍टर ने शिवराज की बहन को बताया कि स्कूल जाने पर शिवराज को निःशुल्क ड्रेस, पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उसकी शिक्षा और भविष्य दोनों मजबूत होंगे।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएस श्लोक वाईकर, एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित और महाप्रबंधक उद्योग ज्‍योति सिंह भी मौजूद रहे