UG-PG सीटें बढ़ाने की मांग तेज, NSUI ने तिलक कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन; 2 दिन का अल्टीमेटम
कटनी।
स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने तिलक कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश तथा कटनी
जिलाध्यक्ष अजय खटीक के मार्गदर्शन में छात्र नेता प्रिंस वंशकार के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर सीटें बढ़ाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान सीटें कम होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। संगठन ने कॉलेज प्रशासन को दो दिन का समय देते हुए मांग पूरी करने की चेतावनी दी है।
एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर तिलक कॉलेज में तालाबंदी और उग्र आंदोलन करेगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन एवं प्रबंधन की होगी।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

More Stories
.. जब सड़क किनारे लगी कलेक्टर की ‘पाठशाला’ खदान निरीक्षणकर लौटते समय बच्चों के बीच रुके कलेक्टर बच्चों से एबीसीडी व पहाड़ा सुनकर बढ़ाया हौसला, दिया पेन-कॉपी का उपहार नन्हे शिवराज का स्कूल में नाम लिखवाने कलेक्टर नें किया प्रेरित
कलेक्टर आशीष तिवारी ने लमतरा औद्योगिक क्षेत्र और निमास मार्बल खदान का किया निरीक्षण
“आदिवासी महिला का सनसनीखेज आरोप: पुलिस ने झूठा बयान दिलाने के लिए की बेरहमी से पिटाई, एसपी के नाम का भी लिया हवाला”