कटनी पुलिस की संवेदनशील पहल: शहीद आरक्षक के 2 साल 5 माह के पुत्र को मिली बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति
कटनी। पुलिस विभाग ने अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वर्गीय आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक क्रमांक 739 भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा।
स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार पर आए संकट को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन के अनुकंपा नियुक्ति नियमों के तहत उनके 2 वर्ष 5 माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक पद पर नियुक्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पुलिस विभाग अपने जवानों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। यह नियुक्ति न केवल शासन की संवेदनशील नीति का उदाहरण है, बल्कि दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति विभाग की जिम्मेदारी और सम्मान का भी प्रतीक है।
नियुक्ति पत्र मिलने पर स्वर्गीय आरक्षक के परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन और पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस निर्णय को परिवार के लिए बड़ी राहत बताया।

More Stories
“आदिवासी महिला का सनसनीखेज आरोप: पुलिस ने झूठा बयान दिलाने के लिए की बेरहमी से पिटाई, एसपी के नाम का भी लिया हवाला”
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत निर्धारित मापदंडों की अनुपालना हो सुनिश्चित- जिला कलक्टर*|
राजस्थान में पाए जाने वाले सर्पों की पहचान एवं व्यवहार के संबंध में कार्यशाला आयोजित*