कटनी ब्रेकिंग: मैगी प्वाइंट के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, अज्ञात आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
कटनी। जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बायपास स्थित मैगी प्वाइंट के सामने एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नीरज श्रीवास (35 वर्ष), निवासी आस्था प्लाजा के सामने, बरगवां पर अज्ञात हमलावर ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने नीरज के पेट पर चाकू से वार किया। बचाव करने के दौरान चाकू उनकी कलाई पर भी लग गया, जिससे वे घायल हो गए।
माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296(बी), 118(1), 351(3), 324(4) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में की जा रही है।
पुलिस हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है

More Stories
9 अगस्त को निकलेगी भव्य पैदल कांवड़ यात्रा, नीलकंठेश्वर धाम में होगा विशाल भंडारा
कटनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, स्टेशन पर मचा हड़कंप
UG-PG सीटें बढ़ाने की मांग तेज, NSUI ने तिलक कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन; 2 दिन का अल्टीमेटम